फिल्म 'एनिमल' से सामने आया अनिल का फर्स्ट लुक पोस्टर
![]() |
फिल्म 'एनिमल' से सामने आया अनिल का फर्स्ट लुक पोस्ट |
अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। वहीं अब मेकर्स ने अनिल कपूर का भी पोस्टर रिलीज कर दिया है। अनिल ने भी पोस्टर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा... 'एनिमल का बाप, बलवीर सिंह।' सोशल मीडिया पर अनिल के इस लुक की काफी तारीफ की जा रही है।
फिल्म का टीजर 28 सितंबर को सुबह 10 बजे रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा बॉबी देओल और राश्मिका मंदाना भी लीड रोल में दिखाई देंगे। यह 8 गानों से सजी एक म्यूजिकल फिल्म होगी, जो कि एक दिसंबर को रिलीज हो रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल जल्द ही फिल्म 'फाइटर' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में हैं। हाल ही में फिल्म से सभी स्टार्स के पोस्टर रिलीज किए गए थे।
20 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर होगा कृति - नूपुर का क्लैश
कृति सेनन की फिल्म 'गणपत' 20 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। वहीं उनकी छोटी बहन नूपुर सेनन की भी डेब्यू फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' भी 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
![]() |
kriti-sanon-and-nupur-sanon-film-releases-on-20th-october-hindi |
दोनों बहनों ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। कृति ने अपनी आने वाली फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा...' सेनन सिस्टर्स।' वहीं नूपुर ने अपनी फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा... 20 अक्टूबर को सेनन vs सेनन होने वाला है, इससे ज्यादा खुशी की बात मेरे लिए क्या होगी।' 'गणपत' मे कृति के साथ टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस में अमिताभ बच्चन और एली अवराम भी हैं।
विकास बहल ने इस फिल्म को डायरेक्टर किया है। वहीं नूपुर की 'टाइगर नागेश्वर राव' एक बड़े बजट की साउथ फिल्म है। इस फिल्म में नूपुर के साथ साउथ के सुपरस्टार रवि तेजा एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। ये एक पैन इंडिया फिल्म होगी जिसे 4 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की कहानी सच्ची कहानियों पर बेस्ड है। बता दें कि 2020 में नूपुर पहली बार अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक एल्बम 'फिलहाल' में दिखीं थीं। इस गाने को बी प्राक ने अपनी आवाज दी थी। इसकी सफलता देख मेकर्स ने 2021 में 'फिलहाल 2' गाना भी रिलीज किया था।
हमारे प्रिय पाठकों!
आप सभी को ये जानकारी कैसी लगी? अपने विचार हमारे साथ कमेंट बॉक्स के माध्यम से साझा करें। आपकी राय हमारे लिए बहुत कीमती है। शुक्रिया !
Note:-.
यदि आपके पास Hindi में कोई Sport, Cricket, Entertainment, Politics, News, Other Story, Etc. पर कोई Article, Story या अन्य कोई जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमे E-mail करें. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ हमारी वैबसाइट पर Publish जरूर करेंगे.
E-mail id :- newsindiavds07@gmail.com