Type Here to Get Search Results !

Home Ads

एशियन गेम्स 2023 में खिलाड़ी भारत को दिला सकते हैं बड़ी़ सफलताऐं

एशियन गेम्स 2023 में खिलाड़ी भारत को दिला सकते हैं बड़ी़ सफलताऐं

19th Asian Games 2023 highlights in hindi |एशियन गेम्स में खिलाड़ी भारत को दिला सकते हैं बड़ी़ सफलताऐं|टीनएज खिलाड़ी गेम्स में भारत को दिला सकते हैं

एशियन गेम्स शनिवार से शुरू है। भारत की टीम में अनुभव और युवा जोश का मिश्रण दिखाई दे रहा है। एक तरफ टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं, जो चौथी-पांचवीं बार एशियाड खेल रहे है। 

एशियन गेम्स 2023 में खिलाड़ी भारत को दिला सकते हैं बड़ी़ सफलताऐं
एशियन गेम्स 2023 में खिलाड़ी भारत को दिला सकते हैं बड़ी़ सफलताऐं

कई युवाओं के लिए यह डेब्यू एशियाड है। 20 साल से कम की उम्र में यह खिलाड़ी मेडल के दावेदार बन गए हैं। एथलेटिक्स, चेस, स्क्वैश, शूटिंग, कुश्ती और तीरंदाजी में यह युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर चीन जा रहे हैं। 

ऐसे में जानते हैं कौन हैं यह खिलाड़ी और क्यों बने यह एशियाड में मेडल के दावेदार....

एशियन गेम्स 2023 में खिलाड़ी भारत को दिला सकते हैं बड़ी़ सफलताऐं

प्रागनानंदा (चेस): 18 साल वर्ल्ड कप में रनरअप रहे

10 साल की उम्र में इंटरनेशनल मास्टर बनने वाले आर. प्रागनानंदा (प्रागी) एशियाड में हिस्सा ले रहे हैं। वे महज 8 साल की उम्र में वर्ल्ड यूथ चैम्पियन बन गए थे। इस साल चेस वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले वह सबसे युवा खिलाड़ी रहे। जिसमें उन्हें उपविजेता का खिताब मिला। प्रागी चेस की भारत की सर्वश्रेष्‍ठ रैंकिंग पर है वह वर्ल्ड नंबर- 1 मैग्नस कार्लसन को 5 बार हरा चुके हैं।

शैली सिंह (लॉन्ग जंप): 19 साल, जापान में ब्रॉन्ज जीता

एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप नंदा में 6.54 मीटर के साथ शैली सिंह ने सिल्वर मेडल जीता था। 2021 में वह पहली लॉग जम्प की खिलाड़ी  थीं, जो 6.49 मीटर के मार्क से पार गई थीं। इस साल 6.76 के स्कोर के साथ वह भारत की दूसरी सबसे का ऊंची छलांग लगाने वाली महिला बनी। जापान में हुई गोल्ड ग्रांपी में शैली ने तीसरा स्थान हासिल किया। वह 14 साल की उम्र में प्रोफेशनल एथलीट बन गई थीं।

अनाहत सिंह (स्वचैश): 15 साल, ब्रिटिश ओपन जीता

कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे युवा खिलाड़ी अनाहत सिंह ने अंडर- 17 एशियन जूनियर चैम्पियनशिप जीती। इस साल ब्रिटिश जूनियर ओपन की भी विजेता रहीं। इसी फॉर्म को देखते हुए वे मेडल की दावेदार मानी जा रही हैं। अनाहत छह साल की उम्र में बतौर शटलर खेलों की दुनिया में बड़ी बहन को कंपनी देने स्ववैश भी खेलने लगीं। 10 की उम्र में ब्रिटिश और डच ओपन जीता।

शिव नरवाल (शूटिंग): 17 साल, वर्ल्ड चैम्पियन बने

बाकू में वर्ल्ड शूटिंग की 10 मीटर पिस्टल कैटेगरी में गोल्ड जीता। उन्होंने तुर्की को 16-10 से हराया। पिछले साल उनके भाई की मृत्यु के बाद इस टूर्नामेंट को उनका कमबैक माना गया। इससे पहले वे देश के टॉप शूटर थे। उसके बाद वह कंजक्टिवाइटिस का शिकार हो गए थे। शिव ने गोल्ड के साथ वापसी की है और उनके इस फॉर्म से ही उनसे पदक जीतने की उम्मीद लगाई जा रही है।

अंतिम पंघाल (कुश्ती): 19 साल, वर्ल्ड रेसलिंग में ब्रॉन्ज

अंतिम पंघाल ने वर्ल्ड रेसलिंग में ब्रॉन्ज पदक जीतकर भारत को कुश्ती में पदक मिलने की उम्मीद जगा दी है। उन्होंने पेरिस ओलिंपिक का टिकट भी हासिल कर लिया है। वह वर्ल्ड रेसलिंग में भारत की सबसे युवा मेडलिस्ट बन गई हैं। उन्होंने एशियन चैम्पियनशिप में भी सिल्वर अपने नाम किया था। दरअसल विनेश फोगाट चोट के चलते एशियाड से बाहर हुईं थी। उनकी जगह पंघाल को मिली।

अदिति स्वामी (आर्चरी): 17 साल, वर्ल्ड चैम्पियन बनीं

पिछले माह वर्ल्ड आर्चरी चैम्पियनशिप में अदिति ने भारत की सबसे युवा वर्ल्ड चैम्पियन बनने का खिताब जीता था। इसके साथ ही वह पहली भारतीय बनी, जिसने कंपाउंड आर्चरी में सिंगल्स कैटेगरी में गोल्ड जीता। 12 साल की उम्र में अदिति ने प्रोफेशनल तीरंदाजी खेलना कर दिया था। जुलाई में आर्चरी यूथ चैम्पियनशिप में अदिति ने दो गोल्ड अपने नाम किए थे।

हमारे प्रिय पाठकों!

आप सभी को ये जानकारी कैसी लगीअपने विचार हमारे साथ कमेंट बॉक्स के माध्यम से साझा करें। आपकी राय हमारे लिए बहुत कीमती है। शुक्रिया !

Note:-.

यदि आपके पास Hindi में कोई Sport, Cricket, Entertainment, Politics, News, Other Story, Etc. पर कोई Article, Story  या अन्य कोई जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमे E-mail करें. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ हमारी वैबसाइट पर Publish जरूर करेंगे.

E-mail id :- newsindiavds07@gmail.com

Some More Option:-

    भारत ने एशियाई खेलों में श्रीलंका को हराकर पहला महिला क्रिकेट स्वर्ण पदक जीता

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.