सोच की गति से ज्यादा सोच की जटिलता से संबंध रखती है बुद्धि
समयबद्ध परीक्षाएं छात्रों की क्षमताओं को कम आंकती हैं; कई छात्र गति के लिए सटीकता से नहीं करते समझौता
![]() |
जल्दबाजी किसी भी व्यक्ति की क्षमताएं धुंधली करती है |
जल्दबाजी किसी भी व्यक्ति की क्षमताएं धुंधली करती है
जल्दबाजी में किसी भी व्यक्ति की क्षमताएं धुंधली हो सकती हैं। इस कारण अधिकतर छात्र सही जवाब जानने के 'बावजूद गलती कर बैठते हैं। अगर छात्रों के पास पर्याप्त समय होगा, तो वे अपने दृष्टिकोण पर पुनर्विचार कर अपने उत्तरों की दोबारा जांच भी कर सकते हैं।
दशकों से छात्र अपनी
योग्यता साबित करने के लिए समयबद्ध परीक्षाएं देते आ रहे हैं। परीक्षा में कितनी
तेजी से कितने ज्यादा सवाल छात्र निपुणता से हल कर पाते हैं, उसे ही योग्यता के मार्कर के रूप में देखा जाता
है। लेकिन, अधिकतर छात्रों को तय समय
में सवालों को हल करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
पेंसिल्वेनिया
यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल में मनोवैज्ञानिक एडम ग्रेट ने बताया कि नए
साक्ष्यों से पता चलता है कि होशियार छात्र आसान सवालों को तो तेजी हल कर लेते हैं लेकिन, कठिन सवालों को हल करने में ज्यादा समय लगाते
हैं। वे अच्छी तरह से जानते हैं कि जल्दबाजी बर्बादी लाती है। वे गति के लिए
सटीकता से समझौता नहीं करना चाहते हैं। समय के
विपरीत दौड़ ज्ञान या बुद्धिमत्ता को नहीं मापती है। बल्कि, यह इस बात का आकलन करती है कि छात्र तनाव में कितनी अच्छी
तरह तर्क कर सकते हैं।
समय का दबाव उन छात्रों को पुरस्कृत करता है जिनकी सोच तेज और सतही होती हैं। ये उन लोगों को दंडित करता है जो धीमी गति और गहराई से सोचते हैं। इस कारण समयबद्ध परीक्षाओं से अनगिनत छात्रों की क्षमताओं को कम आंका जाता हैं। समयबद्ध परीक्षाएं छात्रों को सिखाती हैं कि सफलता एक तेज दौड़ है। लेकिन, जीवन में सफलता एक मैराथन है। बुद्धि सोच की गति से ज्यादा सोच की जटिलता से संबंधित है। जरूरी नहीं कि अधिक क्षमता वाले छात्र वहीं होते हैं जो तेजी से सही उत्तर दे सकें। ये वो भी हो सकते हैं जो सही प्रश्न पूछने के लिए समय निकालते हैं।
हमारे प्रिय पाठकों!
आप सभी को ये जानकारी कैसी लगी? अपने विचार हमारे साथ कमेंट बॉक्स के माध्यम से साझा करें। आपकी राय हमारे लिए बहुत कीमती है। शुक्रिया !
Note:-.
यदि आपके पास Hindi में कोई Sport, Cricket, Entertainment, Politics, News, Other Story, Etc. पर कोई Article, Story या अन्य कोई जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमे E-mail करें. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ हमारी वैबसाइट पर Publish जरूर करेंगे.
E-mail id :- newsindiavds07@gmail.com