MS Dhoni is a great cricketer in hindi|ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने कहा कि धोनी महान खिलाड़ी हैं| Australian cricketer Matthew Hayden said MS Dhoni is a great player in hindi
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने कहा कि धोनी महान खिलाड़ी हैं |
MS Dhoni is a great cricketer:
महान महेंद्र सिंह धोनी, क्रिकेटर के बारे में जानकारी
महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं। उनका
जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड (तत्कालीन बिहार) की राजधानी रांची में हुआ था। क्रिकेट
के इतिहास में उन्हें दुनिया के महानतम विकेटकीपर बल्लेबाजों और कप्तानों में से
एक माना जाता है। वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और नेतृत्व कौशल के लिए जाने जाते हैं। वह 2007 से 2017 तक सीमित ओवर फॉर्मेट और 2008 से 2014 तक
टेस्ट क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के लिए
खेलते हैं और कप्तानी भी करते हैं। एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अपना वनडे डेब्यू 23 दिसंबर 2004 को
बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में किया था। एक साल बाद श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला
टेस्ट मैच खेला। उन्होंने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल एक साल बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला। उनकी अगुआई में
भारत ने 2007 में पहला आईसीसी टी20 विश्व कप जीता था। एमएस धोनी की अगुआई में ही
भारत ने 2011 में दूसरी बार वनडे विश्व कप का खिताब जीता
था।
MS Dhoni is a great cricketer:
एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) फ्रेंचाइजी के कप्तान हैं। उन्होंने 10 मौकों पर टीम को फाइनल में पहुंचाया और लीग के
2010,
2011, 2018, 2021 और 2023 संस्करणों में चैंपियन बनाया। साथ ही 2010 और 2014 में दो बार चैंपियंस लीग टी20 भी जीती। वह आईपीएल में 5,000 से ज्यादा रन बनाने वाले 7वें क्रिकेटर हैं। साथ ही ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर हैं।
MS Dhoni is a great cricketer:
एमएस धोनी को क्रिकेट में असाधारण प्रदर्शन के लिए 2008 में भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार मेजर
ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार मिला। भारत सरकार ने उन्हें 2009 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म
श्री और 2018
में तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण
से सम्मानित किया। वह सभी तीन प्रमुख ICC ट्रॉफियां जीतने वाले दुनिया के एकमात्र क्रिकेट कप्तान हैं। उनकी
कप्तानी में भारत ने 2011 में
आईसीसी विश्व कप,
2007 टी20 इंटरनेशनल विश्व कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती।
MS Dhoni is a great cricketer:
महेंद्र सिंह धोनी को लेकर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन ने
सनसनीखेज खुलासा किया है. धोनी और हेडन CSK में एकसाथ खेल चुके हैं.
MS Dhoni is a great cricketer:
महेंद्र सिंह धोनी आज भारत की सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं.
क्रिकेट प्रेमियों के अंदर उनके लिए क्रेज़ कूट-कूटकर भरा है, यही कारण है कि फैंस उनसे मिलने भर के लिए
बैरिकेड लांघ कर मैदान में घुस आते हैं. धोनी की लोकप्रियता दुनिया भर में फैलती
जा रही है और अक्सर इतना फेम पाने के बाद लोगों में अहंकार आने लगता है. मगर धोनी
का विनम्र स्वभाव उन्हें सबसे अलग बनाता है. अब IPL फ्रैंचाइज़ी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में धोनी के साथ खेल चुके ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन ने बताया
है कि उन्होंने अपने जीवन में धोनी से ज्यादा विनम्र व्यक्ति कोई नहीं देखा है.
एमएस धोनी के लिए टीम सबसे पहले
एक मीडिया इंटरव्यू में मैथ्यू हेडन ने बताया, "धोनी नहीं सोचते कि वे किसी भी दृष्टि से किसी
से ऊपर हैं या महान हैं. वो टीम के बैग उठाया करते और साथी खिलाड़ियों को गेंद
डालकर प्रैक्टिस भी करवाते थे. वे बहुत ही विनम्र इंसान हैं. वो अपने नाम को
प्रमोट करने में नहीं बल्कि टीम को बेहतर करने में पूरी जान लगा देते हैं."
'कभी वाहवाही नहीं बटोरते'
मैथ्यू हेडन ने अपनी बात जारी रखते हुए बताया कि आप धोनी को कभी अपनी
महानता और अपनी उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए नहीं देखेंगे. यही बात धोनी
को सबसे अलग बनाती है. वे आखिर हमारे खिलाफ वर्ल्ड कप कैसे जीत गए? एमएस धोनी हमेशा लोगों के अंदर उत्साह बढ़ाने का
रास्ता ढूंढ निकालते हैं. उनके अंदर अहंकार नहीं है और कभी खुद की वाहवाही करने के
बारे में नहीं सोचते. धोनी को हाल ही में इटली में परिवार के साथ छुट्टियां मनाते
देखा गया था और उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं.
हमारे प्रिय पाठकों!
आप सभी को ये जानकारी कैसी लगी? अपने विचार हमारे साथ कमेंट बॉक्स के माध्यम से साझा करें। आपकी राय
हमारे लिए बहुत कीमती है। शुक्रिया !
Note:-.
यदि आपके पास Hindi में कोई Sport, Cricket,
Entertainment, Politics, News, Other Story, Etc. पर कोई Article,
Story या अन्य कोई जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमे E-mail करें. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ हमारी वैबसाइट पर Publish जरूर करेंगे.
E-mail
id :- newsindiavds07@gmail.com
Some More Option:-
ICC World Cup 2023 India Match
IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया|
IND vs AFG:दूसरे मेच में भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया
IND vs PAK:भारत ने पाकिस्तान को 7 विकटों से हराया, तीसरे मेच में हराया
IND Vs BAN भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया
IND Vs NZ भारत ने नयूजीलैंड को 4 विकेट से हराया
IND Vs ENG भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराया
IND Vs SRI भारत ने श्रीलंका को 302 रनों से हराया
IND Vs SA भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हराया
IND Vs NED भारत ने नीदरलैंड को 160 रन से हराया
SEMI FINAL MATCH (सेमीफाइनल मैैच)
IND Vs NZ Semifinal-I भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया
AUS Vs SA Semifinal-II ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 3 विकेट से हराया
FINAL MATCH (फाइनल मैैच)
IND Vs AUS Final ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया
IND Vs AUS 5 T20 SERIES 2023 (इंडिया और आस्ट्रेलिया के 5 T20 मैैच)
